फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Five puppies were beaten to death with hammer in Gwalior case registered read more

बेजुबान के साथ क्रूरता की हदें पार: ग्वालियर में पांच पिल्लों को हथौड़ा से पीट-पीट कर मार डाला, मामला दर्ज

Fri, 06 Jan 2023 02:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 02:29 PM IST
सार

सर्राफा में एक अज्ञात शख्स ने कुत्ते के पांच बच्चों की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Five puppies were beaten to death with hammer in Gwalior case registered read more
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में इंसानों के द्वारा बेजुबानों पर क्रूरता की हद पार करने वाला घिनौना मामला सामने आया है। ग्वालियर के हुजरात कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्राफा में एक अज्ञात शख्स ने दहशत दिखाने के लिए बेजुबान पिल्लों को निशाना बनाया है और कुत्ते के पांच बच्चों की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सर्राफा बाजार के एक खाली प्लॉट में स्थानीय निवासी घर का कचरा डालते हैं। सुबह जब एक स्थानीय निवासी प्लॉट में कचरा डालने पहुंचा, तो उसने देखा कि खून से लथपथ पांच पिल्लों के शव पड़े हुए है, जिसे देखकर वह घबरा गया और तत्काल उसने इस बात की सूचना आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से खून से सना हुआ हथोड़ा मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हथौड़े से ही इन पिल्लों की हत्या की गई होगी। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तेजी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के पिल्लों की हत्या का पता लगते ही एनिमल लवर्स आक्रोशित हो गए। एनिमल लवर्स ने थाने में पहुंचकर पुलिस से जल्द से जल्द इस घटना में हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed