फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Fight over playing DJ in Dalit's wedding procession, strongman stopped the procession from leaving the village

Gwalior News: ग्रामीणों ने कहा- डीजे बजाकर गांव से नहीं गुजरेगी बारात, विरोध जताया तो कर दी कुटाई, जानें मामला

Sat, 19 Apr 2025 01:13 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 01:13 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बारात को सुरक्षा के बीच गांव से निकाला गया। घटना से पहले भी गांव में इस तरह की रूढ़िवादी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सामाजिक तनाव और भेदभाव की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन
Fight over playing DJ in Dalit's wedding procession, strongman stopped the procession from leaving the village
गांव से बारात निकालने का विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दलित दूल्हे बारात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम निबी में दलित परिवार के यहां भितरवार के गांव कुडपार से बारात आई हुई थी। जैसे ही डीजे के साथ बारात गांव में निकली तो गांव के ही ग्रामीणों ने डीजे पर गाने बजाने से मना किया। जब बारातियों ने विरोध जताया तो ग्रामीणों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। डीजे तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद गांव से बारात निकली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में अपराधी बेखौफ: 16 वर्षीय किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो भी किया वायरल, यह बोला पीड़ित
विज्ञापन


बता दें जब बारात निकल रही थी तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। ग्रामीणों ने कहा कि डीजे पर गाना नहीं बजेगा। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया है। विवाद की सूचना पर पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाते हुए बारात को वहां से निकला गया। मामला इतना बढ़ गया कि ग्वालियर देहात एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा और डबरा सिटी पुलिस, गिजौर्रा थाना पुलिस बल, भारी संख्या में पुलिस बल ग्राम निवी पहुंचा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाहन चेकिंग के नाम पर विधवा महिला से अभद्रता, दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ बारात को गांव से निकलवाया, लेकिन इसके बावजूद दबंग वहां पर लगातार विरोध करते रहे। इसके बाद दुल्हन के भाई सतीश जाटव फरियादी की थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद पिछोर पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज किया। धारा परिहार, आकाश, विकास, रिंकू, गोलू, गजेंद्र परिहार सभी आरोपी एक ही वर्ग हरिजन है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस गांव में ऐसी घटनाएं सामने आई है, लेकिन यह रूढ़िवादी सोच अभी भी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed