{"_id":"632290e473c33339ea5231aa","slug":"eight-arrested-for-smuggling-ganja-worth-65-lakhs-in-gwalior-read-more-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: 65 लाख के गांजे की तस्करी करते आठ गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश से मुरैना लेकर जा रहे थे 540 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: 65 लाख के गांजे की तस्करी करते आठ गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश से मुरैना लेकर जा रहे थे 540 किलो गांजा
Thu, 15 Sep 2022 08:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 08:11 AM IST
सार
ग्वालियर पुलिस ने 65 लाख के गांजे की तस्करी करते आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से करीब 540 किलो गांजा जब्त किया गया है।
विज्ञापन
65 लाख के गांजे के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर पुलिस ने 65 लाख के गांजे की तस्करी करते आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करों को करीब 540 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जब्त गांजे की कीमत 65 लाख रुपये आंकी गई है। आठों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा कहां सप्लाई करने लाया गया था इसका पता लगा रही है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मुखबिर से पिन प्वाइंट सूचना मिली कि आंध्र प्रदेश से मुरैना भारी मात्रा में गांजा सप्लाई होने आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने झांसी रोड इंदरगंज और कंपू थाना पुलिस की एक टीम बनाकर तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेकिंग से दौरान एक सफेद रंग की बिना नंबर स्कॉर्पियो कार और एक ट्रक को शिवपुरी की तरफ आते दिखाई दिए। जब ट्रक और कार को रोककर चेकिंग की गई तो गांजे के छोटे-छोटे 540 पैकेट बरामद किए गए, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है। भारी मात्रा में गांजे के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए तस्करों की पहचान 28 वर्षीय अमित उर्फ करूआ पुत्र मनोज शर्मा निवासी ग्राम जौरी जिला मुरैना, 24 वर्षीय विजय पुत्र घूरेलाल परमार निवासी कैंथरी धौलपुर राजस्थान 29 वर्षीय सुशील पुत्र श्री कृष्ण कुशवाह निवासी शिक्षा नगर ग्राम जौरी मुरैना ,रामसिया पुत्र भगवानलाल कुशवाह निवासी रूमीपुर रोड जौरा मुरैना,धर्मेन्द्र उर्फ सुनील पुत्र बृजभान यादव निवासी ग्राम आमखेडा बदरवास शिवपुरी, राजेश पुत्र करन सिंह बघेल निवासी नगरा सिलावली पोरसा मुरैना देवदत्त पुत्र पूजाराम कुशवाह निवासी जगतपुर माताबसैया मुरैना, दीपक पुत्र संतोषी परमार निवासी कैंथरी सैंपऊ धौलपुर राजस्थान के रुप में की गई है।