फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Disgusting act in Gwalior: A young man with perverted mentality raped a cow, Hindu organizations filed a case

ग्वालियर में घिनौनी हरकत: विकृत मानसिकता वाले युवक ने गाय से किया दुष्कर्म, हिंदू संगठनों ने दर्ज करवाया केस

Sat, 06 Aug 2022 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 09:09 PM IST
सार

ग्वालियर में मूक पशु से रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। आरोपी कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है, पर पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Disgusting act in Gwalior: A young man with perverted mentality raped a cow, Hindu organizations filed a case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विकृत मानसिकता वाले अज्ञात युवक ने गाय से दुष्कर्म किया है। हिंदू संगठनों ने पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा था। जिसमें एक युवक गाय से रेप करता नजर आ रहा है। घटना  महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर सेक्टर 2 की बताई जा रही है। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस को आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि  घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने से सामने आई है। इसकी जानकारी उन्हें उनके एक कार्यकर्ता ने दी। घटना 4 अगस्त को रात नौ बजे के बाद की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सीएसपी रवि भदौरिया ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें यह वीडियो उपलब्ध कराया था। इसके आधार पर पुलिस थाना महाराजपुरा ने अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed