फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Deadly attack with axes on both the brothers in land dispute

Gwalior News: जमीनी विवाद में दोनों भाइयों पर हमला, एक की गर्दन और दूसरे के पेट पर मारी कुल्हाड़ी, गंभीर घायल

Wed, 19 Mar 2025 08:17 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 08:17 AM IST
सार

घायलों के परिजनों ने मामले की शिकायत हस्तिनापुर थाना पुलिस से की। लेकिन, उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की झूठी शिकायत पर उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
Deadly attack with axes on both the brothers in land dispute
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से एक भाई की गर्दन पर वार किया, जबकि दूसरे भाई के पेट पर हमला किया, जिससे उसकी आंतें तक बाहर निकल आईं।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों जितेंद्र राणा और जसवंत को इलाज के लिए जय आरोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही, बल्कि दूसरे पक्ष की झूठी शिकायत पर उनके ही खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मऊगंज की पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर को हटाया, दिलीप कुमार सोनी को सौंपी कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के परिजनों के अनुसार, जितेंद्र राणा मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्तें में सत्येंद्र राणा, नाहर सिंह राणा, अभिषेक राणा और दामिनी राणा ने उन पर हमला कर दिया। जितेंद्र पर हमला होते देख भाई जसवंत राणा उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एक भाई की गर्दन पर चोट आई है, वहीं दूसरी के पेट पर कुल्हाड़ी लगने से उसकी आंतें ही बाहर निकल आईं। गंभीर हालत में दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोप है कि हमले का आरोपी सत्येंद्र राणा अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पहले भी वह इलाके में कई वारदात कर चुका है।

ये भी पढ़ें: इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर में बनेगा एक नया औद्योगिक क्षेत्र 

पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप
परिजनों ने मामले की शिकायत हस्तिनापुर थाना पुलिस से की। लेकिन, उनका आरोप है कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की झूठी शिकायत पर उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।  

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed