{"_id":"636244230c826727c5215c9e","slug":"deadly-attack-on-homeopathy-doctor-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: डॉक्टर की हत्या की कोशिश, घर में घुसने से रोका तो बदमाशों ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: डॉक्टर की हत्या की कोशिश, घर में घुसने से रोका तो बदमाशों ने चलाई गोली
Wed, 02 Nov 2022 03:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Nov 2022 03:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सिटी सेंटर की सिल्वर एस्टेट हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले एक होम्योपैथी डॉक्टर पर बदमाशों ने फायर कर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने घर की घंटी बजाई और घुसकर फायर कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर राजेश गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर की पॉश मल्टी सिल्वर इस्टेट में बदमाशों ने होम्योपैथी डॉक्टर को जान से मारने की कोशिश की। दो बदमाश मल्टी के गार्ड को चकमा देकर उनके फ्लैट नंबर 803 में पहुंचे। उन्होंने डोर बेल बजाई। जैसे ही डॉक्टर राजेश गुप्ता ने दरवाजा खोला, बदमाश ने फायर कर दिया। डॉक्टर ने हाथ अड़ाया तो गोली अंगुली को भेद गई। डॉक्टर ने एक बदमाश को दबोचा, लेकिन दूसरा मारपीट कर उसे छुड़ाकर भाग निकला। हालांकि, उनकी पिस्टल वहीं छूट गई।
विज्ञापन
गोविंदपुरी रोड स्थित सिल्वर इस्टेट के फ्लैट नंबर 803 में रहने वाले होम्योपैथी डॉक्टर राजेश गुप्ता पर मंगलवार रात दो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली उनके हाथ को भेदती हुई निकल गई। डॉ. गुप्ता के अनुसार वे खाना खाकर टीवी देख रहे थे, तभी डोर बेल बजी। दरवाजा खोला तो दो युवकों ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान ही बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। डॉक्टर ने युवक का हाथ पकड़ लिया। गोली उनकी अंगुली को छूते हुए निकली। गोली की आवाज सुन लोग बाहर निकले तो बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को डॉ. गुप्ता ने बताया कि वे बदमाशों को नहीं जानते हैं। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है।
विज्ञापन
धोखे में तो डॉक्टर पर हमला नहीं हुआ...
जिन बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला किया, उन्होंने एंट्री गेट पर शेखर सिकरवार से मिलने की बात कही थी। शेखर डॉक्टर के ठीक ऊपर फ्लैट में रहते हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों के टारगेट में शेखर तो नहीं थे। गलतफहमी में डॉक्टर पर हमला किया हो। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने डॉ. गुप्ता से बात कर हमलावरों को पकड़ने और उनको सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस को सोसायटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया है कि दोनों हमलावर किसी शेखर से मिलने की बात कहकर सोसायटी के अंदर आए थे।
