फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   dead body was found 200 meters away from the police station

Gwalior: बदमाशों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, थाने से 200 मीटर दूर मिला अधजला शव

Thu, 29 Dec 2022 08:58 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याग्निक Updated Thu, 29 Dec 2022 08:58 PM IST
सार

ग्वालियर शहर में 24 घंटे में हत्या की दो बड़ी वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गईं हैं। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला युवक का अधजला शव।

विज्ञापन
dead body was found 200 meters away from the police station
Gwalior Crime News - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर शहर में बढ़ता अपराध पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। गुरुवार को पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर एक युवक की नग्न अवस्था में अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि मारपीट के बाद युवकी की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव जलाने का प्रयास किया गया है। मामला ग्वालियर का है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


ग्वालियर शहर के पड़ाव थाने के पास पड़ाव पुल के नीचे युवक की अधजली लाश की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम को वहां युवक का शव नग्न अवस्था में अधजली हालत में मिला और आसपास खून के निशान भी मिले। पुलिस का कहना है कि देखकर लगता है कि युवक से पहले मारपीट की गई है बाद में उसके चेहरे और हाथ पैरों को जलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से संदिग्ध कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शव की शिनाख्त कराने पर पुलिस को जानकारी हुई कि मृतक युवक का हुलिया थाटीपुर इलाके की रहने वाले एक युवक से मिलता-जुलता है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का जल्दी एक वह खुलासा कर देगी।
विज्ञापन


24 घंटे में हत्या की दो बड़ी वारदात
गौरतलब है कि शहर में 24 घंटे में यह दूसरी बड़ी वारदात है। बुधवार को कॉलेज संचालक के बेटे का गला दबाया और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने घटनास्थल से करीब 200 किलोमीटर दूर ले जाकर उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना का खुलासा किया है। इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते कि ये एक और मामला सामने आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed