{"_id":"63a7dbccb32d292182151cf8","slug":"crazy-lover-shot-dead-married-girlfriend-in-gwalior-then-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की हत्या फिर उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की हत्या फिर उठाया ये कदम
Sun, 25 Dec 2022 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:42 AM IST
सार
ग्वालियर में एक प्रेमी ने प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने के कारण गोली मारकर उसकी जान ले ली। वहीं शादीशुदा प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक सिरफिरे युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तो वहीं, परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और सिलसिलेवार तरीके से जांच कर रही है।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि महिला ग्वालियर के भितरवार थाना के मोहनगढ़ गांव में रहती थी। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी, शादी के पहले महिला के पवन जाट नाम के युवक से संबंध थे। उसकी शादी होने से प्रेमी नाराज था। हाल ही में महिला अपने मायके आई थी। इसी दौरान पवन जाट ने उसे गोली मार दी। घायल पवन के पिता भूपेंद्र राणा का कहना है कि उन्हें ये पता नहीं कि मालती को गोली कैसे लगी है। उनके बेटे पवन को किसने गोली मारी है।
ग्वालियर पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक मालती चौहान की पहली शादी, दो साल पहले सोनू चौहान से हुई थी। बाद में उसका तलाक हो गया था। अभी 8 दिसंबर को परिजनों ने उसकी शादी ग्वालियर में कर दी थी। सोमवार को उसको लेने के लिए उसका दूसरा पति आ रहा था। इससे पहले अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पवन ने मौत के घाट उतार दिया।