फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Children who ran away from Mumbai were found in Gwalior they had left their step mother in train and fled

Gwalior News: मुंबई से भागे बच्चे ग्वालियर में मिले, ट्रेन में सौतेली मां छोड़कर भागी थी

Mon, 03 Jun 2024 08:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 08:26 PM IST
सार

युवती, नाबालिग बहनें और छोटा भाई अपनी सौतेली मां के साथ पंजाब मेल में बैठकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से माधव बाल निकेतन पहुंचे थे। उसके बाद सौतेली मां खंडवा स्टेशन से वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई थी।

विज्ञापन
Children who ran away from Mumbai were found in Gwalior they had left their step mother in train and fled
ग्वालियर में मिले बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र (मुंबई) से 26 मई को पारिवारिक विवाद के कारण घर से लापता हुए युवती और उसकी नाबालिक भाई बहन को ग्वालियर के माधव बाल निकेतन से रविवार देर रात बरामद किया गया है। युवती और नाबालिग बहनें व छोटा भाई अपनी सौतेली मां के साथ पंजाब मेल में बैठकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से माधव बाल निकेतन पहुंचे थे, जिसके बाद सौतेली मां खंडवा स्टेशन से वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस को जब बच्चे माधव बाल निकेतन नहीं मिले तो इस मामले को लेकर माधव बाल निकेतन प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उसके बाद क्राइम ब्रांच ने माधव बाल निकेतन की केयर टेकर प्रियंका भदौरिया और उसकी मां शकुंतला परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दरअसल, मुंबई के अंधेरी ईस्ट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के चार बच्चे ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर पहुंचे थे। वहीं, ट्रेन में मिले एक मुरैना के युवक की सलाह पर वह स्टेशन उतर गए और ऑटो चालक दिलीप धाकड़ ने बच्चों को सड़कों पर असहाय घूमते हुए पाया तो माधव बाल निकेतन पहुंचाया। 
विज्ञापन


ऑटो चालक का कहना है कि उसने माधव बाल निकेतन में प्रबंधन को यह चार बच्चे, जिनमें तीन लड़कियां हैं और एक लड़का था, आश्रम में छोड़ा था। लेकिन जब मुंबई पुलिस रविवार को इन बच्चों को तलाशने पहुंची तो उन्हें बच्चें नहीं मिले थे, जिसके बाद देर रात पुलिस ने बच्चों को माधव बाल निकेतन से बरामद कर लिया और माधव बाल निकेतन की केयर टेकर प्रियंका भदौरिया और उसकी मां शकुंतला परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed