{"_id":"64e6b4824649d83bc7004b73","slug":"chandrayaan-3-gwalior-chat-seller-served-free-pani-puri-on-the-successful-landing-of-chandrayaan-3-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan-3: ग्वालियर के चाट विक्रेता की अनोखी पहल, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर फ्री में खिलाई पानी पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan-3: ग्वालियर के चाट विक्रेता की अनोखी पहल, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर फ्री में खिलाई पानी पुरी
Thu, 24 Aug 2023 07:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 07:08 AM IST
सार
Chandrayaan-3: बुधवार को जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिग की तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। सभी ने अपने-अपने अंदाज में इस खुशी का जश्न मनाया। ग्वालियर में एक चाट विक्रेता ने अनोखे अंदाज में इस खास दिन को सिलिब्रेट किया।
विज्ञापन
पानी पुरी खाने लगी लोगों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर जहां देशभर में उत्साह का माहौल है और लोग पूरे देश में अलग अलग तरह से जश्न मना रहे हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं, लेकिन सबसे अनोखे अंदाज में ग्वालियर के एक चाट विक्रेता ने इस जश्न को सेलिब्रेट किया। चंद्रयान की सफलता पर अपने ग्राहकों को फ्री में पानी पुरी खिलाई इस दौरान दुकान पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और उत्साह भी नजर आया।
ग्वालियर के द्वारकाधीश मंदिर के पास चाट का कारोबार करने वाले अशोक कुमार प्रजापति ने चंद्रयान की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए बुधवार को अपने चाट सेंटर पर लोगों को फ्री में पानी पूरी खिलाई और इस जश्न को सेलिब्रेट किया। अशोक कुमार ने कहा कि मैं किसी व्यक्तिगत दल से जुड़ा हुआ नहीं हूं लेकिन देश के वैज्ञानिकों ने जो उपलब्धि देश को दी है इसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मुझे बेहद ही खुशी है कि आज हम चंद्रमां पर पहुंच चुके हैं, इसलिए आज मैंने ग्राहकों के लिए पानी पुरी की सेवा को फ्री रखा है हमारे वैज्ञानिकों ने जो इतिहास रचा है इसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है और देश के 140 करोड़ देशवासी आज वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर गौरवांवित हैं।