{"_id":"62cfcf9b5173fd2d873d33cc","slug":"accused-of-raping-and-murdering-a-nine-year-old-girl-in-gwalior-arrested-innocent-victim-was-made-on-the-pretext-of-feeding-ice-cream","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: नौ साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार,आइसक्रीम खिलाने के बहाने बनाया था मासूम को शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: नौ साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार,आइसक्रीम खिलाने के बहाने बनाया था मासूम को शिकार
Thu, 14 Jul 2022 01:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:41 PM IST
सार
ग्वालियर जिले में नौ साल की नातिन को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर उसका रेप और पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कल्लू उर्फ कल्ला राठौर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर जिले में नौ साल की नातिन को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर उसका रेप और पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कल्लू उर्फ कल्ला राठौर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था, पुलिस उसकी तलाश पंजाब, हरियाणा में कर रही थी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बुधवार रात को आरोपी कल्लू चुपचाप घर लौटा, जैसे ही बस्ती वालों को उसके आने की सूचना मिली लोगों ने उसके घर को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दे, आरोपी कल्लू ने 26 जून को 9 साल की नातिन को घर से आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ रेप किया था, बाद में रेप की वारदात को छुपाने के लिए उसने बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। बच्ची का शव घटना के दो दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिला था। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
बता दे, आरोपी कल्लू ने 26 जून को 9 साल की नातिन को घर से आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ रेप किया था, बाद में रेप की वारदात को छुपाने के लिए उसने बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। बच्ची का शव घटना के दो दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिला था। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
