फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Accused of raping a minor arrested in Gwalior

Gwalior: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पहले सोशल मीडिया में की दोस्ती, फिर होटल बुलाकर किया गलत काम

Sun, 04 Jun 2023 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आरोपी ने छात्रा से दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested in Gwalior
नाबालिग से दुष्कर्म मामले की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुष्कर्म और पोस्ट को एक्टर सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस में अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बताया गया कि सोशल मीडिया पर आरोपी ने छात्रा से दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महाराजपुरा थाना पुलिस के पास पहुंची एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने जानकारी दी कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर गोल पहाड़िया पर रहने वाले संकेत मेवाती नाम के युवक के साथ हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे महाराजपुरा के होटल राधिका पैलेस में बुलाया था, जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी और परिजनों के साथ थाने आकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने तुरंत इस मामले में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed