फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Aam Aadmi Party will contest all the assembly seats in Madhya Pradesh

MP Politics: सिंधिया के गढ़ से 'आप' का आगाज, मध्यप्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Thu, 18 Aug 2022 01:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में एंट्री करने के बाद अब आगामी विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी खुलकर मैदान में आने वाली है। इसको लेकर आप पार्टी ने एलान किया है कि आगामी साल होने वाले मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में अपना उम्मीदवार उतारेगी।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will contest all the assembly seats in Madhya Pradesh
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही आप ने मध्यप्रदेश में संगठन को बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही आगामी विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार रहेगी। नगरी निकाय चुनाव में पार्टी को जितनी उम्मीद थी, उससे कहीं अधिक उम्मीदवार जीतकर मैदान में आए, इससे तय हो गया है कि जनता आप पार्टी को पसंद कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

मध्यप्रदेश में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है, यहां हुए निकाय चुनावों में आप पार्टी की धमाकेदार एंट्री हुई है। इससे यह साबित होता है कि कहीं न कहीं प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस से पूरी तरह ऊब चुकी है। क्योंकि इन दोनों पार्टियों में भ्रष्टाचारी के चलते आम जनता काफी परेशान है और महंगाई से जूझ रही है। यही कारण है कि अब प्रदेश की जनता को आप पार्टी पर पूरी तरह उम्मीद है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी 230 विधानसभा में अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसी के चलते आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रही है, जो पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त का नारा शामिल होना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

गौरतलब है, मध्यप्रदेश में हुए नगरी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर से धमाकेदार एंट्री की थी। भले ही ग्वालियर में आप पार्टी का महापौर नहीं जीत पाया, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी। निकाय चुनाव में महापौर उम्मीदवार रही रुचिरा ठाकुर ने 40 हजार वोट हासिल किए। इसलिए अब आम आदमी पार्टी सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से आगामी विधानसभा की रणनीति और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रही है। साथ ही प्रदेश के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के दर्जनों वार्ड पार्षद एक मेयर और पंच सरपंच जीत कर आए हैं। इसलिए अब आगामी विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed