{"_id":"695cdff8908199db0d0ee9d0","slug":"a-young-man-was-crushed-by-a-speeding-car-in-gwalior-resulting-in-a-painful-death-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3812333-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया, मुआवजे की मांग
Tue, 06 Jan 2026 04:19 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 04:19 PM IST
सार
तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक के परिजनों ने मेला ग्राउंड में मृतक का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव को रखकर किया चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मेला ग्राउंड में शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुकेश कुशवाहा नामक युवक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कई मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। हादसे के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मेला ग्राउंड में मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और अब तक आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही और पुलिस न तो उनकी मदद कर रही है और न ही आरोपी को पकड़ पा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore: भागीरथपुरा में फैली बीमारी को पहले माना महामारी, फिर बताया प्रकोप
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला हिट एंड रन का है। एक अनियंत्रित कार तेज रफ्तार में आई और टक्कर मारकर फरार हो गई, जिससे युवक की मौत हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
