फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The disease spread in Bhagirathpura was first considered an epidemic, then called an outbreak.

Indore: भागीरथपुरा में फैली बीमारी को पहले माना महामारी, फिर बताया प्रकोप

Tue, 06 Jan 2026 08:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 06 Jan 2026 08:33 AM IST
सार

 भागीरथपुरा में फैली बीमारी से ग्रस्त लोगों को सरकारी रिकार्ड में तो डायरिया ग्रस्त माना जा रहा है, लेकिन बस्ती में कुछ मरीज हैजे के भी मिले है। गंदे पानी ने कई पीडि़तों के किडनी और लीवर को भी खराब किया है।

विज्ञापन
Indore: The disease spread in Bhagirathpura was first considered an epidemic, then called an outbreak.
इंदौर में गंदे पानी में मिली खतरनाक बैक्टीरिया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भागीरथपुरा में एक हजार से अधिक लोग दूषित पेयजल के कारण बीमार हुए है और अब तक सत्रह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने पहले भागीरथपुरा क्षेत्र को महामारी ग्रस्त घोषित किया। फिर इसे प्रकोप माना।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती को प्रकोप से मुक्त करने के लिए 200 टीमें मैदान में उतारी है, जो अलग-अलग टेस्ट करेगी और बस्ती में डायरिया के मरीजों की संख्या शून्य करेगी, अभी भी बस्ती से नए मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। सरकारी रिकार्ड में तो ज्यादातर रोगियों को डायरिया ग्रस्त माना जा रहा है, लेकिन बस्ती में कुछ मरीज हैजे के भी मिले है। गंदे पानी ने कई पीडि़तों के किडनी और लीवर को भी खराब किया है।

विज्ञापन

 

हिन्दू सम्मेलन निरस्त

भागीरथपुरा में बीमारी से हुई मौतों के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भागीरथपुरा और  आसपास की तीन बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन निरस्त कर दिया है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता इस विषम परिस्थित में पीड़ित परिवारों के साथ संपूर्ण संवेदना के साथ खड़े है और सेवा व सहायता प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागीरथपुरा क्षेत्र की तीन बस्तियों में स्थानीय समाज व संगठनों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने की योजना थी।जिसे वर्तमान हालातों के कारण निरस्त किया गया है।

 

हाईकोर्ट में सुनवाई आज

भागीरथपुरा मामले में हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। इस मामले में दो याचिकाएं लगी है। पहली सुनवाई में कोर्ट ने निगमायुक्त और अपर  आयुक्त को शोकाज नोटिस जारी किए थे। कोर्ट के समक्ष नगर निगम ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी। उसमें बताया गया था कि मरीजों का इलाज जारी है और टैंकरों से बस्ती में जलप्रदाय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed