{"_id":"686f6109efc4163fdf0fe599","slug":"a-patient-troubled-by-unbearable-pain-of-cancer-committed-suicide-in-the-hospital-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3151710-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: कैंसर के असहनीय दर्द से परेशान बुजुर्ग ने दे दी जान, अस्पताल में तौलिए से लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: कैंसर के असहनीय दर्द से परेशान बुजुर्ग ने दे दी जान, अस्पताल में तौलिए से लगा लिया फंदा
Fri, 11 Jul 2025 09:01 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:01 AM IST
सार
रामकरन मुरैना का निवासी था और ब्लड कैंसर का इलाज करा रहा था। उसने रात के समय वार्ड की खिड़की पर तौलिया से फंदा बनाया और जान दे दी। परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने उसे फंदे पर लटका देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
आत्महत्या। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के एक अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर भर्ती एक 70 वर्षीय मरीज रामकरन राठौर ने अस्पताल में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सर्जरी वार्ड की है। रामकरन मुरैना का रहने वाला था और ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भर्ती था। उसने कैंसर के असहनीय दर्द से तंग आकर वार्ड की खिड़की पर तौलिया से फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। जब तक हॉस्पिटल स्टाफ की नजर पड़ी उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया है। पुलिस को आशंका है कि वृद्ध ने बीमारी और दर्द से तनाव में आकर फंदा लगा लिया है।
पुलिस के अनुसार रामकरन पुत्र नाहर सिंह यादव कॉलोनी मुरैना में रहता था। रामकरन को ब्लड कैंसर था। परिजनों ने उसे हजार बिस्तर अस्पताल की पांचवीं मंजिल स्थित सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया था। रात को जब सब लोग सो गए तो रामकरन ने तौलिया गले में बांधी और खिड़की से लटक गया। कुछ देर बाद जब परिजन जागे तो उन्होंने रामकरन को फंदे पर लटका देखा। कंपू थाना पुलिस को पता चला तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
ये भी पढ़ें- पत्नी के चक्कर में युवक ने ट्रेन के बगल में प्लेटफार्म पर दौड़ा दी कार, जीआरपी ने पकड़ा
विज्ञापन
रामकरन को ब्लड कैंसर था। परिजन ने बताया कि कई जगह इलाज कराने ले गए, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इस बीमारी के कारण रामकरन काफी तनाव में रहते थे। हालांकि परिजन उन्हें समझाते रहते थे, लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हो सकी। वह असहनीय दर्द से पीड़ित थे। कंपू थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि कैंसर पीड़ित मरीज ने अस्पताल में फंदा लगाया है। बुजुर्ग बीमारी से परेशान था। आशंका है कैंसर के इसी असहनीय दर्द से तंग आकर उसने जान दी है।