फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A minor was kidnapped at gunpoint, drugged and gang-raped.

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: कट्टे की नोक पर किया अगवा, फिर नशीली कोल्ड्रिंग पिलाकर किया बारी-बारी की दरिंदगी

Wed, 17 Sep 2025 04:57 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 04:57 PM IST
सार

ग्वालियर में नाबालिग को कट्टे की नोक पर अगवा कर होटल में शराब पिलाकर दो आरोपियों राहुल लोधी और कल्लू खां ने सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी से डरी पीड़िता चुप रही, लेकिन ब्लैकमेलिंग से तंग आकर परिजनों को बताया। हजीरा थाने में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
A minor was kidnapped at gunpoint, drugged and gang-raped.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ग्वालियर में नाबालिग को कट्टे की नोक पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकर वह चुप रही। वे उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगे। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने परिजन को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मंगलवार रात हजीरा थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मां ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, महिला बची लेकिन मासूमों की डूबने से हुई मौत
विज्ञापन


बता दें किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाश्ता लेने के लिए निकली थी। लौटते वक्त चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। उन्होंने उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया। दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर भिंड रोड पर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर उसे शराब पिलाई।फिर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, इससे नाबालिग के हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दहेज के लिए पत्नी को सड़क पर दिया तलाक, पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज किया केस

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। धमकी से डरी सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। होटल में मिलने के लिए बुलाने लगे। धमकाने लगे कि उनकी बात नहीं मानी तो नाबालिग को बदनाम कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक मुरैना के रहने वाले राहुल और कल्लू उसे कोचिंग के बाहर अक्सर मिलते थे। उनसे सामान्य बातचीत होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed