{"_id":"68ac7264d3a49e014108916d","slug":"a-building-collapsed-in-gwalior-three-people-got-buried-under-the-rubble-one-died-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3326439-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में लगातार बारिश से 60 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, मलबे में दबने से एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में लगातार बारिश से 60 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, मलबे में दबने से एक की मौत, एक गंभीर
Mon, 25 Aug 2025 08:12 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:12 PM IST
सार
ग्वालियर में 60 साल पुराना मकान सोमवार शाम ढह गया, मलबे में दबे दो लोगों में एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है। लगातार बारिश से मकान में सीलन बैठी थी। नगर निगम ने मकान मालिक को नोटिस भी दिया था। हादसे के वक्त ऊपरी मंजिल तुड़वाई जा रही थी।
ग्वालियर में 60 साल पुराना मकान सोमवार शाम ढह गया, मलबे में दबे दो लोगों में एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है। लगातार बारिश से मकान में सीलन बैठी थी। नगर निगम ने मकान मालिक को नोटिस भी दिया था। हादसे के वक्त ऊपरी मंजिल तुड़वाई जा रही थी।
विज्ञापन
घटना स्थल के फोटो
विस्तार
ग्वालियर में सोमवार शाम को 60 साल पुराना जर्जर मकान ढह गया। मकान के मलबे में दो लोग दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार रात से हो रही रिमझिम बारिश के चलते राजू शिवहरे के पुराने मकान में सीलन बैठ चुकी थी। मकान के जर्जर होने की शिकायत आसपास रहने वाले लोगों ने की थी। नगर निगम ने मकान मालिक को नोटिस दिया था। ऊपरी मंजिल ज्यादा क्षतिग्रस्त थी, जिसे तुड़वाया जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 15 जिलों में हुई हल्की बारिश, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
मकान के नीचे टीकमगढ़ निवासी एक परिवार किराए से रहता है। घटना के समय नीचे की मंजिल पर मौजूद 17 साल की किशोरी ने बताया कि घटना के समय मैं, मेरा 16 साल का भाई निक्की और पिता वहीं थे। दूसरी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर और उसके पिता मलबे में दबे थे। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार यह मकान राजू शिवहरे का है। मकान में सीलन बैठ चुकी थी। मकान के जर्जर होने की शिकायत आसपास के लोगों ने की थी, इसके बाद नगर निगम ने मकान मालिक को नोटिस दिया था। ऊपरी मंजिल ज्यादा क्षतिग्रस्त थी, जिसे तुड़वाया जा रहा था।

घटना स्थल के फोटो
