फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Miscreants entered the house, opened fire and kidnapped a pregnant woman.

MP News: ग्वालियर में सरेआम अपहरण, गर्भवती बहू को घर से उठा ले गए बदमाश, घरवालों को पीटकर किया लहूलुहान

Thu, 09 Oct 2025 11:13 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 11:13 AM IST
सार

घटना में सास-ससुर, दादी और चाचा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी योगेंद्र गुर्जर का विवाहिता से पहले प्रेम प्रसंग था और वह बदला लेने के इरादे से साथियों के साथ हमला करने आया था। तिघरा पुलिस ने योगेंद्र सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior News: Miscreants entered the house, opened fire and kidnapped a pregnant woman.
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिघरा में बुधवार रात एक परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी। करीब 15 बदमाश हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और दनादन फायरिंग की। बंदूक के बट से परिवार को पीटा और घर की गर्भवती बहू को उठाकर ले गए। हमले में सास-ससुर, चाचा और दादी घायल हुए हैं। घटना तिघरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें गांव के एक युवक की शादी डेढ़ साल पहले श्योपुर जिले के एक गांव की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही मुरैना जिले के तिलौंदा गांव का रहने वाला योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी महिला के पति को लगातार धमकाता और परेशान करता था। बुधवार रात रात योगेंद्र अपने साथियों कल्ली उर्फ किलेदार, डीपी, तहसिला, शेरू, भोला, बिज्जी, सत्यवीर और प्रदीप सहित करीब 15 लोगों के साथ युवक के घर पहुंचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  श्रीसन मेडिकल्स के मालिक एस रंगनाथन गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद छिंदवाड़ा लाएगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर पीटते रहे
बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। दस बदमाश फायरिंग करते रहे और पांच पीड़ित युवक के पिता, मां, दादी और चाचा को बंदूक के बटों से पीटते रहे। इसके बाद बदमाश उसकी पत्नी को उठा ले गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी योगेंद्र का विवाहिता से पूर्व प्रेम प्रसंग था। योगेंद्र प्रेमिका को उठाने की फिराक में था। इसी कारण करवाचौथ से ठीक दो दिन पहले उठा ले गया। ससुर का कहना है कि बहू नौ महीने की गर्भवती है। इसी महीने घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी। बदमाश आए। मुझे, मेरी पत्नी, मां और भाई को पीटा और बहू को उठाकर ले गए।

वहीं, सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि तिघरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर का कहना है कि गोली किसी को नहीं लगी है। मारपीट से सभी लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मुरैना निवासी योगेंद्र और उसके साथियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों पर पहले से कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed