फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Deadly Cough Syrup: Pharma company owner Ranganathan arrested

Deadly Cough Syrup: श्रीसन मेडिकल्स के मालिक एस रंगनाथन गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद छिंदवाड़ा लाएगी पुलिस

Thu, 09 Oct 2025 08:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल\छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल\छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Oct 2025 08:13 AM IST
सार

फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जहरीले सिरप से अब तक प्रदेश में 20 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 17 छिंदवाड़ा, एक पांढुर्ना और दो बैतूल के हैं।

विज्ञापन
Deadly Cough Syrup: Pharma company owner Ranganathan arrested
फार्मा कंपनी का मालिक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Madhya Pradesh Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश में जानलेवा 'कोल्ड्रिफ'कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स (SRESAN MEDICALS) के मालिक एस रंगनाथन (RANGANATHAN) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के चेन्नई की श्री सन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक रंगनाथन पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अब पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) लाया जाएगा।
विज्ञापन

 

बता दें कि जानलेवा 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में अब तक 20 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़ा अभी भी लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में तीन और मासूमों ने दम तोड़ दिया। अब गिरफ्तारी के बाद एस रंगनाथन से इस पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है।


ये भी पढ़ें-  कफ सिरप कांड: तमिलनाडु की फार्मा कंपनी के मालिक पर इनाम घोषित, तलाश तेज; डॉक्टर की जमानत अर्जी रद्द

जहरीले कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पांच बच्चे अब भी नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। अब कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी के ऑनर को गिरफ्तार किया गया है। उसे पकड़ने के लिए दो टीम चेन्नई और काछीपुरम पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed