{"_id":"62aa9cc8a6946d11a75c9510","slug":"gwalior-villagers-scared-of-getting-skull-and-bones-in-the-village-the-corpse-ate-animals-will-find-out-from-the-bones-what-was-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: गांव में खोपड़ी और हड्डियां मिलने से डरे ग्रामीण, लाश जानवर खा गए, हड्डियों से पता लगाएंगे क्या था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: गांव में खोपड़ी और हड्डियां मिलने से डरे ग्रामीण, लाश जानवर खा गए, हड्डियों से पता लगाएंगे क्या था मामला
Thu, 16 Jun 2022 08:30 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Jun 2022 08:30 AM IST
सार
मामला ग्वालियर जिले के ग्राम बिजौली की है। पुलिस ने छानबीन की है। हड्डियों के पास अंडरवियर, बनियान और सफारी सूट का आधा फटा हुआ हिस्सा मिला है। पुलिस ने हड्डियां जेएएच में जांच के लिए भेजी हैं।
विज्ञापन
खेत में हड्डियों के पास ही कुछ कपड़े भी मिले हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक गांव के खेत में इंसान की हड्डियों के अवशेष मिले हैं। खोपड़ी और अन्य टूटी हड्डियां देख ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर जिले के ग्राम बिजौली की है। बिजौली के रास्ते पर नदी किनारे सटे खेत में खोपड़ी और हाथ की दो तीन हड्डियां दिखने से ग्रामीण डर गए। पहले तो समझा कि कोई जानवर कहीं से ये हड्डियां ले आए होंगे, पर बाद में पास ही में कपड़ों के टुकड़े मिलने से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। हड्डियों के पास अंडरवियर, बनियान और सफारी सूट का आधा फटा हुआ हिस्सा मिला है। पुलिस ने हड्डियां जेएएच में जांच के लिए भेजी हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मरने वाला कौन था, मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रथमदृष्टया आशंका जताई है कि लाश कई दिन पुरानी है। उसे जानवर खा गए हैं। खोपड़ी और हाथ की हड्डी बच गई। यहां कब से यह पड़ी थी, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं गांव से भी कोई व्यक्ति लापता नहीं है। मौके से मिले कपड़ों के आधार पर लग रहा है कि मरने वाला पुरुष होगा। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।