फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: The old lady came between the train and the platform due to slipping, the RPF jawan pulled her and saved her

ग्वालियर: पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आई वृद्धा, आरपीएफ के जवान ने खींचकर बचाया

Fri, 18 Feb 2022 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 04:17 PM IST
सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से बच गया। पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आई बुजुर्ग महिला को आरपीएफ के जवान ने बचा लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Gwalior: The old lady came between the train and the platform due to slipping, the RPF jawan pulled her and saved her
आरपीएफ के जवान ने महिला को खींचकर बचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आई बुजुर्ग महिला को आरपीएफ के जवान ने बचा लिया। बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार आर्या ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है। यात्री सुरक्षा और एसीपी रोकथाम ड्यूटी में तैनात आरक्षक शिव शंकर सिंह प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मौजूद थे, तभी चलती हुई ट्रेन नंबर 12715 डाउन सचखण्ड एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला यात्री का पैर फिसल गया। जिसके कारण वह गिरकर ट्रेन के नीचे जाने लगी, जिसे तत्काल आरक्षक शिवशंकर सिंह ने ट्रेन से दूर खींच लिया। साथ ही चलती ट्रेन से बुजुर्ग महिला का सामान भी सुरक्षित निकाल लिया। यदि आरपीएफ आरक्षक सतर्कता नहीं रखता तो यात्री के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए आरक्षक शिव शंकर सिंह की मौके पर सभी यात्रियों ने तारीफ कर धन्यवाद दिया। लिहाजा महिला यात्री को सुरक्षित हालत में प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर खड़ी श्रीधाम एक्सप्रेस गाड़ी में बैठाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed