{"_id":"62651bc1e9291d6d6b2301b8","slug":"gwalior-the-daughter-was-born-after-the-vow-now-the-same-girl-beats-the-old-parents-to-get-them-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: मन्नत के बाद पैदा हुई थी बेटी, अब वही लड़की बूढ़े माता पिता को घर से निकालने के लिए करती है मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: मन्नत के बाद पैदा हुई थी बेटी, अब वही लड़की बूढ़े माता पिता को घर से निकालने के लिए करती है मारपीट
Sun, 24 Apr 2022 03:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 03:13 PM IST
सार
103 वर्षीय पिता और 95 साल की मां को एक बेटी घर से निकालने के लिए मारती-पीटती है। बुजुर्ग दंपति ने एएसपी से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि मकान हड़पने के लिए शारीरिक यातनाएं दे रही है। पुलिस से कई बार शिकायत की पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इकलौती बेटी शारीरिक यातनाएं देती है और घर से निकालना चाहती है। 103 साल के पिता और बुजुर्ग मां ने अब पुलिस से गुहार लगाई है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में एक मार्मिक मामला सामने आया है। एक बूढ़े माता-पिता को उनकी इकलौती बेटी शारीरिक यातनाएं देती है और घर से निकालना चाहती है। 103 साल के पिता और बुजुर्ग मां ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। दंपति का कहना है कि औलाद के लिए उन्होंने कई मन्नतें की थीं, पर ऐसी बेटी निकलेगी सोचा भी नहीं था।
जानकारी के अनुसार एसएसपी कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंचे ग्वालियर की राय कॉलोनी घासमंडी निवासी 103 वर्षीय नारायण राय और उनकी पत्नी विमला राय (95) ने पुलिस अधिकारियों से न्याय करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि मकान पर कब्जा करने के लिए एकलौती बेटी रजनी राय पति सुरेन्द्र राय गाली-गलौज कर मारती है। उन्हें घर से निकालना चाहती है। मकान का किराया छीन लेती है। गुंडों से मरवाने की धमकी देती है। अगर आसपास के लोग बचाने लिए आते हैं तो बेटी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। इसलिए लोग चाह कर भी उनकी मदद नहीं करते। दामाद ठेकेदार है। पुलिस से वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
दंपति ने बताया कि बेटी भी बड़ी मन्नत के बाद पैदा हुई थी। शुरू से ही राय दंपति की यह इकलौती बेटी उनकी लाड़ली थी। उसे ही वह अपना बेटा समझते थे। किसान दंपति के पास जमीन और राय कॉलोनी में मकान है। यही उसकी चल और अचल संपत्ति है। उन्होंने सोचा था कि बेटा नहीं हुआ तो क्या हुआ यही बेटी उनका सहारा बनेगी। लेकिन अब इसी बेटी की प्रताड़ना से दुखी होकर वह एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत को सुनने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और आवेदन को परामर्श और सीनियर सिटीजन के तहत होने वाली कार्रवाई के लिए ग्वालियर थाना को भेज दिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग मां विमला का कहना है कि मेरी बेटी बहुत खराब है। मेरे पति और मुझको बहुत मारती है। जमीन-जायदाद हड़पना चाहती है। जमीन व मकान उसके नाम नहीं करने देने पर मारपीट की है घर से बाहर निकालने की धमकी देती है। पूरा किराया वही रखती है बच्चों को भी मारती-पिटती है। हमें न्याय चाहिए। एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि बुजुर्ग दंपति ने अपनी इकलौती बेटी की शिकायत की है। उसके द्वारा प्रताड़ना का जिक्र किया है। जिसकी पुष्टि उनकी बेटी के बच्चों ने की है। मामले में तत्काल कार्रवाई के लए संबंधित थाना पुलिस को बोला गया है।