{"_id":"6211d9435477c220b21a82cd","slug":"gwalior-the-car-collided-while-overtaking-the-bike-the-video-of-brother-and-sister-fighting-while-holding-their-hair-on-the-middle-road-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: बाइक को ओवर टेक करते समय कार ने मारी टक्कर, बीच सड़क पर बाल पकड़कर लड़ते हुए भाई-बहन का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: बाइक को ओवर टेक करते समय कार ने मारी टक्कर, बीच सड़क पर बाल पकड़कर लड़ते हुए भाई-बहन का वीडियो वायरल
Sun, 20 Feb 2022 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:31 AM IST
सार
ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर बीच सड़क में बाल पकड़कर लड़ते हुए भाई बहनों का वीडियो वायरल हो रहा है। बाइक को ओवर टेक करने के दौरान एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार और बाइक चालक आपस में लड़ पड़े।
विज्ञापन
बीच सड़क में लड़ते कार और बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया में बीच सड़क पर कार और बाइक सवार का लड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक ने बाइक को ओवरटेक करने के लिए लापरवाही से तेज स्पीड में कार मोड़ दी, जिससे पीछे से बाइक में आ रहे भाई-बहन कार से टकरा कर जमीन पर गिर गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाई-बहन ने कार सवार युवक को गाड़ी ठीक से चलाने की हिदायत दी तो, कार सवार गाली गलौच करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। दोनों वाहन चालक बीच सड़क में ही एक दूसरे के बाल पकड़कर लड़ने लगे। लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार युवक ने तेज स्पीड में बाइक को ओवरटेक किया, जिसके चलते बाइक कार से भिड़ गई।
घटना ग्वालियर के फूलबाग चौराहे के पास की बताई जा रही है। कार सवार युवक और महिला गलत साइड से आ रहे थे और उसके बाद मुड़ने के दौरान कार सवार ने पीछे से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, इससे बाइक में सवार भाई-बहन टकराकर सड़क पर गिर गए। विरोध करने पर कार सवार युवक ने बाइक सवार युवक से मारपीट शुरू कर दी। अपने भाई को बचाने के लिए बहन ने बीच बचाव किया तो कार में सवार महिला ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार सवार महिला ने लड़की के बाल पकड़ लिए और लड़की का मुंह नोचते हुए पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई, जहां राजीनामे के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।