{"_id":"621723aaa26c6d50bf2fa5dc","slug":"gwalior-student-beaten-up-outside-coaching-attempt-to-murder-miss-fire-saved-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: कोचिंग के बाहर छात्र को पीटा, कनपटी पर लगाया कट्टा; मिस फायर होने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: कोचिंग के बाहर छात्र को पीटा, कनपटी पर लगाया कट्टा; मिस फायर होने से बची जान
Thu, 24 Feb 2022 11:57 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:57 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुंडागर्दी चरम पर है। बुधवार शाम को जैसे ही छात्र कोचिंग से बाहर निकला, पांच नकाबपाशों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में कोचिंग के छात्र को बदमाशों ने निशाना बनाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीड़भरे इलाके में कोचिंग के छात्र को पांच नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। उस पर लात-घूंसे बरसाए। कनपटी पर कट्टा भी तान दिया। मिस फायर होने से उसकी जान बच गई, वरना कोशिश तो हत्या की थी। इस घटना को सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
घटना बुधवार शाम की है। गायत्री विहार में गरुड अकादमी की कोचिंग क्लासेस चलती है। 19 साल का अर्जुन सिंह 12वीं का छात्र है और जैसे ही कोचिंग से बाहर निकला और अपनी बाइक पर सवार हुआ पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। वहां कुछ छात्र-छात्राएं भी खड़े थे, लेकिन वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अर्जुन की लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। एक बदमाश ने देसी कट्टा भी उसकी कनपटी पर तान दिया। किस्मत अच्छी थी कि मिस फायर हो गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में अर्जुन सिंह ने केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रितिक राठौर, योगेश शर्मा और संदीप राजावत समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हुई है। पुलिस को अब तक यह नहीं पता कि पांचों हमलावरों ने हमला क्यों किया? आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश के #Gwalior में कोचिंग के बाहर छात्र को नकाबपोश बदमाशों ने घेरा, उसे पीटा और कनपटी पर लगाया कट्टा। मिस फायर होने से बची जान। @JM_Scindia@drnarottammisra @DGP_MP @ChouhanShivraj #MadhyaPradesh #MPNews https://t.co/ZSPQAx6zWa pic.twitter.com/MPLY5L19Yb
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 24, 2022