फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Student beaten up outside coaching, attempt to murder; miss fire saved his life

ग्वालियर: कोचिंग के बाहर छात्र को पीटा, कनपटी पर लगाया कट्टा; मिस फायर होने से बची जान

Thu, 24 Feb 2022 11:57 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 24 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुंडागर्दी चरम पर है। बुधवार शाम को जैसे ही छात्र कोचिंग से बाहर निकला, पांच नकाबपाशों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Gwalior: Student beaten up outside coaching, attempt to murder; miss fire saved his life
ग्वालियर में कोचिंग के छात्र को बदमाशों ने निशाना बनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीड़भरे इलाके में कोचिंग के छात्र को पांच नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। उस पर लात-घूंसे बरसाए। कनपटी पर कट्टा भी तान दिया। मिस फायर होने से उसकी जान बच गई, वरना कोशिश तो हत्या की थी। इस घटना को सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की है। गायत्री विहार में गरुड अकादमी की कोचिंग क्लासेस चलती है। 19 साल का अर्जुन सिंह 12वीं का छात्र है और जैसे ही कोचिंग से बाहर निकला और अपनी बाइक पर सवार हुआ पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। वहां कुछ छात्र-छात्राएं भी खड़े थे, लेकिन वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अर्जुन की लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। एक बदमाश ने देसी कट्टा भी उसकी कनपटी पर तान दिया। किस्मत अच्छी थी कि मिस फायर हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में अर्जुन सिंह ने केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रितिक राठौर, योगेश शर्मा और संदीप राजावत समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हुई है। पुलिस को अब तक यह नहीं पता कि पांचों हमलावरों ने हमला क्यों किया? आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed