{"_id":"62024fd0c5c7875992125bc2","slug":"gwalior-ruckus-in-the-bar-for-beer-at-midnight-looting-at-gunpoint-firing-inside-and-outside-the-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: आधी रात को बियर के लिए बार में हंगामा-तोड़फोड़, बंदूक की नोक पर लूटपाट, होटल के बाहर और भीतर फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: आधी रात को बियर के लिए बार में हंगामा-तोड़फोड़, बंदूक की नोक पर लूटपाट, होटल के बाहर और भीतर फायरिंग की
Tue, 08 Feb 2022 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:41 PM IST
सार
ग्वालियर में सोमवार आधी रात नशे में डूबे कुछ युवकों ने बियर नहीं देने की बात पर हंगामा कर दिया। होटल में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं बंदूक की नोक पर बियर की बोतलें भी छीनकर ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बदमाश बंदूक की नोक पर बियर की बोतलें भी छीनकर ले गए। (सीसीटीवी फुटेज)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में शिंदे की छावनी पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार आधी रात बदमाशों ने बियर नहीं देने की बात पर हंगामा कर दिया। होटल में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं बंदूक की नोक पर बियर की बोतलें भी छीनकर ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार शिंदे की छावनी पुलिस चौकी और इंदरगंज थाना क्षेत्र के छप्पर वाले पुल पर स्थित एक बियर बार में सोमवार-मंगलवार की रात सवा बारह बजे कुछ युवक पहुंचे और बियर की मांग की। कर्मचारियों ने जब बार बंद होने की बात कही तो बदमाश आपे से बाहर हो गए। नशे में धुत बदमाशों ने 315 बोर की राइफल से होटल के बाहर और होटल के भीतर फायरिंग की। तोड़फोड़ के कारण होटल के शीशे और बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच भी टूट गए। बदमाश ने बंदूक की नोक पर जबरन बियर की कई बोतलें झपट लीं। एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल छीन कर गाली-ग़लौज़ करते हुए निश्चिंत हो जीप पर बैठे और फ़रार हो गए। बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक हंगामा किया। होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
आधी रात को होटल के बाहर हुई इस फायरिंग से लोग दहशत में आ गए और आनन-फानन पुलिस कंट्रोल रूम सहित वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बार से महज सात मिनिट दूर इंदरगंज थाने से पुलिस टीम आधा घंटे बाद मौके पहुंच सकी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं। विवेचना टीम फुटेज के आधार पर वाहन और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास में है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।