{"_id":"621b7d1c4f42f3517935aacb","slug":"gwalior-public-problem-redressal-camp-held-at-motijheel-faces-of-elderly-people-blossomed-after-getting-ration-card-pension-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: मोतीझील पर लगा जन समस्या निवारण शिविर, राशन कार्ड-पेंशन कार्ड पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: मोतीझील पर लगा जन समस्या निवारण शिविर, राशन कार्ड-पेंशन कार्ड पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे
Sun, 27 Feb 2022 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 07:01 PM IST
सार
ग्वालियर विधानसभा के मोतीझील इलाके में रविवार को जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने आम जन की समस्याओं को सुना और तुरन्त मोंके पर अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन
ग्वालियर में गरीबों को राशन पात्रता पर्ची का वितरण भी किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतीझील इलाके में रविवार को जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने आम जन की समस्याओं को सुना और तुरन्त मोंके पर अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मंत्री तोमर ने शिविर में आम जन को राशन पात्रता कार्ड, पेंशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इन्हें पाकर कई बुजुर्गों के चेहर खुशी से चमक उठे। वृद्धाओं ने तोमर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर तोमर ने कहा कि मैं एक सेवक हूं। मैंने कहा था कि जो तुम एक-एक रुपये कर्जा ले रहे हो। ये मूलधन तो नहीं चुका पाऊंगा, पर ब्याज जरूर चुकाऊंगा। दस दिन के भीतर कृष्णानगर पहाड़िया मोतीझील पर एक हॉस्पिटल भी बनेगा। इसका भूमिपूजन करना था। सड़कें देख ही रहे हो, कैसी बन रही हैं। गरीबों को पात्रता पर्ची के लिए भटकना पड़ता था, उनको सम्मान के साथ, टीका लगाकर राशन की पर्चियां मिल रही हैं। जल्द ही आयुष्मान कार्ड बनेंगे। कामकाज कार्ड बनेंगे। जिनके कार्ड बन गए हैं, उन्हें घर बैठे राशन मिलेगा।