फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Former MLA wrote on daughter's wedding card – Constitution of India has to be saved, will give a copy of the constitution to every bridegroom

ग्वालियर: पूर्व MLA ने बेटी की शादी के कार्ड पर लिखाया- भारत का संविधान बचाना है, हर बराती को देंगे संविधान की कॉपी

Sun, 10 Apr 2022 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 06:49 PM IST
सार

पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया की बेटी की शादी 11 अप्रैल को है। शादी से पहले उसका कार्ड चर्चा में बना हुआ है। कार्ड पर संविधान बचाने की अपील लिखी गई है। वहीं हर बराती को संविधान की एक कॉपी भेंट की जाएगी। 

विज्ञापन
Gwalior: Former MLA wrote on daughter's wedding card – Constitution of India has to be saved, will give a copy of the constitution to every bridegroom
कांग्रेस के पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया की बेटी की शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में कांग्रेस के पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया की बेटी की शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड पर लिखा है कि भारत का संविधान बचना है, लोकतंत्र बचाना है। इतना ही नहीं आगे लिखा है भारत के 140 करोड़ नागरिकों का हक, अधिकार बचाना है तभी भारत देश बचेगा। यह कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शादी 11 अप्रैल को ग्वालियर में है।
विज्ञापन

 
ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े दलित नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने बताया कि शादी में बारातियों को भेंट के रूप में एक-एक संविधान की कॉपी भेंट दी जाएगी। इसका उद्देश्य है कि सभी लोगों को संविधान बचाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसको लेकर कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने लगभग संविधान की चार सौ कॉपी छपवा ली हैं, जो शादी में आने वाले हर बराती को दी जाएगी। इसके साथ ही कार्ड पर यह भी लिखा गया है कि कोई भी गिफ्ट लेकर नहीं आए वह स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

 
बताया जा है कि शादी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ और दिग्विजय सिंह भी शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि फूल सिंह बरैया ग्वालियर चंबल अंचल की सबसे बड़ी दलित नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। फूल सिंह बरैया की दलित वर्ग में काफी अच्छी पकड़ है और काफी मुखर माने जाते हैं। यही वजह है कि शिवराज सरकार को मंच के माध्यम से कई बार चेतावनी दे चुके हैं तो वहीं शिवराज के मंत्रियों पर अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed