फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Dalit RTI worker beaten up, forced to drink urine for seeking information under RTI from Gram Panchayat

Gwalior News: ग्राम पंचायत की जानकारी मांगी तो दलित आरटीआई कार्यकर्ता को पीटा, जबरदस्ती पेशाब पिलाया

Mon, 28 Feb 2022 03:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Feb 2022 03:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दलित अत्याचार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब एक दलित आरटीआई एक्टिविस्ट की पिटाई और जबरदस्ती पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Gwalior: Dalit RTI worker beaten up, forced to drink urine for seeking information under RTI from Gram Panchayat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दलित आरटीआई कार्यकर्ता की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाया। उसने ग्राम पंचायत से सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत कुछ जानकारी मांगी थी, जिसे लेकर दबंग नाराज हो गए। यह घटना 23 फरवरी की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि 33 वर्षीय दलित आरटीआई कार्यकर्ता शशिकांत जाटव गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि जाटव ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार उन्होंने बरही ग्राम पंचायत से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। इस पर बरही सरपंच के पति, पंचायत सचिव और अन्य ने 23 फरवरी को उन्हें ग्राम पंचायत कार्यालय बुलाया था। पहले तो जाटव को जबरदस्ती कमरे में बंद किया गया। फिर उनके साथ मारपीट की गई। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। आरोपियों ने एक जूते से पेशाब पीने को भी मजबूर किया। 
विज्ञापन


जाटव एम्स में भर्ती
शुरुआती इलाज के लिए जाटव को जयारोग्य हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बाद में आगे के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया। उनका बयान दर्ज करने के लिए पुलिस का एक अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने जाटव की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत हत्या की कोशिश और अपहरण की धारा लगाई है। वहीं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं। पीड़ित का बयान लेने के बाद दंडात्मक धाराओं को बढ़ाया जा सकता है। पुलिस ने सात आरोपियों की पहचान की है, जिनमें आशा कौरव, संजय कौरव, धामू, भूरा, गौतम, विवेक शर्मा और सरनाम सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed