फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Assistant registrar arrested for taking bribe of 20 thousand, EOW took action

ग्वालियर: सहायक रजिस्ट्रार 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई

Wed, 09 Feb 2022 03:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 03:54 PM IST
सार

ग्वालियर में फर्म एवं सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। सोसाइटी बनवाने के नाम पर ये रकम मांगी जा रही थी।
 

विज्ञापन
Gwalior: Assistant registrar arrested for taking bribe of 20 thousand, EOW took action
फर्म एवं सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में ईओडब्ल्यू ने फर्म एवं सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। फर्म सोसाइटी के सहायक रजिस्ट्रार वीडी कुबेर पिछले एक महीने से आवेदक से सोसाइटी बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हेमंत उपाध्याय ने बताया है कि वह सोना-चांदी व्यवसायिक की बंद पड़ी सोसाइटी को रिन्यूअल कराने के लिए सहायक रजिस्टर वीडी कुबेर के पास पहुंचा था। इस काम के लिए कुबेर द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। नहीं देने पर एक महीने से परेशान किया जा रहा था। कल जब उसने 5 हजार रुपये की रिस्वत देने की कोशिश की, लेकिन बीड़ी कुबेर ने पूरे 20 हजार रुपये लेने की बात की थी। उसके बाद शिकायतकर्ता ने कल आर्थिक अपराध अन्वेषण से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने जाल बिछाया। बुधवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत देने सहायक रजिस्ट्रार बीड़ी कुबेर के पास भेजा गया। बात कर तय जगह पर जब शिकायतकर्ता ने कुबेर को 20,000 की रिश्वत दी तो पहले से छिपी टीम उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू के टीआई यशवंतपुर गोयल ने बताया कि मोती महल स्थित असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं का कार्यालय है। इसी में बीड़ी कुबेर सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ है और उसे 20,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed