{"_id":"6af198a237d131f801001207","slug":"guna-ips-officer-father-assaulted-over-firecrackers-dispute-three-accused-jailed-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना: पटाखे चलाने की बात पर हुए विवाद में आईपीएस अधिकारी के पिता से मारपीट, तीन आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना: पटाखे चलाने की बात पर हुए विवाद में आईपीएस अधिकारी के पिता से मारपीट, तीन आरोपी जेल भेजे गए
Mon, 09 Nov 2026 03:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:34 PM IST
सार
गुना के ख्यावदा चौराहे पर दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में आईपीएस अधिकारी मानव जैन के पिता जितेंद्र जैन से मारपीट की गई। आरोपियों ने उनका कुर्ता भी फाड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर देवेंद्र ग्वाल, नितिन ग्वाल और विशाल पाल को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना जिले के ख्यावदा चौराहे पर दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक आईपीएस अधिकारी के पिता के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनका कुर्ता भी फाड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सावधानी से पटाखे चलाने की दी थी सलाह
गुना निवासी जितेंद्र जैन के पुत्र मानव जैन आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दिवाली के अवसर पर वह घर आए हुए थे। रविवार रात पूजन करने के बाद परिवार के सदस्य मकान के बाहर खड़े थे। उसी समय पास ही स्थित ग्वाल डेयरी एंड स्वीट्स के संचालक देवेंद्र ग्वाल अपने कर्मचारियों के साथ दुकान के बाहर पटाखे जला रहे थे।
ये भी पढ़ें- दो हत्याओं से सनसनी: जुआ खेलते हुआ विवाद तो जमकर चले चाकू, एक की मौके पर मौत तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा सीधे जितेंद्र जैन की तरफ आ गिरा। उन्होंने किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए डेयरी संचालक से सावधानीपूर्वक पटाखे चलाने का अनुरोध किया। इसी बात से नाराज होकर देवेंद्र ग्वाल और उनके कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने धारा 151 के तहत की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों देवेंद्र ग्वाल, नितिन ग्वाल तथा विशाल पाल को हिरासत में ले लिया। इसके बाद, पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित जितेंद्र जैन के साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की। इसके पश्चात तीनों को उपजिलाधिकारी के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।