फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna: In land dispute, nephew called uncle to talk and killed him with sticks

गुना: जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को बात करने बुलाया और लाठी-फरसे से हत्या कर दी

Mon, 21 Mar 2022 01:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 21 Mar 2022 01:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गुना में एक भतीजे ने जमीन विवाद के चलते अपने चाचा को बातचीत के लिए बुलवाया। फिर लाठी-फरसे से वार कर उसकी हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Guna: In land dispute, nephew called uncle to talk and killed him with sticks
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में जमीन विवाद ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। भतीजे ने अपने चाचा को बातचीत के बहाने बुलाया। फिर लाठी-फरसे से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद चाचा के ही कर्मचारी को फोन लगाकर कहा कि मार दिया है, उसे अस्पताल पहुंचाओ। और तो और, जिस जमीन पर भतीजे की नजर थी, उसका बंटवारा 30 साल पहले ही हो चुका था।
विज्ञापन


यह वारदात शहर के नानाखेड़ी इलाके की है। कोटरा मुंडी गांव के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर भूपेंद्र सिंह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। उमरी इलाके में पैतृक जमीन को लेकर विवाद था। करीब तीन दशक पहले इस जमीन का बंटवारा हो गया था। फिर भी भूपेंद्र का भतीजा जितेंद्र सिसोदिया उससे 10 बीघा जमीन की मांग कर रहा था। भूपेंद्र ने अपनी जमीन धर्मेंद्र को बंटाई पर दे रखी थी। 
विज्ञापन


भूपेंद्र के बेटे आदित्य ने पुलिस को बताया कि रविवार रात जितेंद्र ने पिताजी को शिवांगी स्कूल के पास बातचीत के लिए बुलवाया था। बातचीत तो बहाना था, जैसे ही वहां पहुंचे जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। तब तक मारा जब तक कि मौत नहीं हो गई। जितेंद्र ने इसके बाद धर्मेंद्र को फोन लगाया और कहा कि भूपेंद्र को मार दिया है। उसे अस्पताल ले जाओ। तब सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed