फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Grand procession of Lord Shiva with musical instruments from Neelkantheshwar Dham.

MP News: नीलकंठेश्वर धाम से निकली गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की भव्य बारात, जानें इसकी विशेषता

Thu, 07 Mar 2024 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

MP News: कटनी जिले से 42 किमी दूर भगवान शिव की नगरी के नाम से मशहूर नीलकंठेश्वर धाम में महा शिवरात्रि को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जहां हर वर्ष की भांति करीब 20 हजार शिवभक्त पहुंचकर न सिर्फ बारात में शामिल होंगे, बल्कि माता पार्वती के साथ विवाह का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
Grand procession of Lord Shiva with musical instruments from Neelkantheshwar Dham.
नीलकंठेश्वर धाम से निकली गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की भव्य बारात, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीलकंठेश्वर धाम मंदिर कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र के पडखुंडी ग्राम में स्थित है। यह क्षेत्र बड़े-बड़े पर्वतों से घिरे होने के चलते काफी शांत रहता है। जिससे यहां होने वाली अखंड मानस और भक्तिमय कीर्तन दूर दराज तक सुनाई देती। मंदिर के पुजारी ने बताया की इस भव्य मंदिर का निर्माण कटनी के प्रतिष्ठित व्यवसाई मदन लाल ग्रोवर द्वारा सन् 1991 में करवाया था, जिसे देखने कटनी सहित आस-पास के श्रद्धालु यहां पहुंचते है।

विज्ञापन


भव्य बाजे गाजे के साथ बारात
वहीं इस शिव मंदिर में पिछले 34 वर्षों से अखंड रामचरित्र मानस और भगवान शिव के कीर्तन किए जाते है और शिवरात्रि के पवन अवसर के 42 दिन पूर्व से ही मंदिर में शिवलिंग निर्माण शुरू हो जाता है, जिनकी विधिवत् पूजा के बाद उनका विसर्जन किया जाता है।  नीलकंठेश्वर धाम के ट्रस्ट संचालक मदन लाल ग्रोवर ने बताया की शिवरात्रि दिन भगवान शिव की मंदिर से भव्य बाजे गाजे के साथ बारात निकलती हैं, जिसमें शामिल होने स्थानीय श्रद्धालु सहित कटनी और आस पास के जिलों के लोग पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed