{"_id":"4ef2da10-6fa3-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"government-is-not-in-charge-safety-of-students-in-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा सरकार की नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा सरकार की नहीं'
अलीराजपुर/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के जनजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री कंवर विजय शाह यह कहकर विवादों से घिर गए कि छात्रावासों में रहने की इच्छुक लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की है, न कि सरकार की। उनके इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
शाह ने छात्राओं के अभिभावकों से कहा था कि अगर वे यह लिखकर देंगे कि इन लड़कियों की सुरक्षा की देखभाल खुद करेंगे तभी सरकार उनके लिए छात्रावास बनाने पर विचार करेगी। यदि लड़कियां अकेली रहेंगी तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार लड़कियों को छात्रावास तो दे सकती है पर अभिभावकों को उनकी सुरक्षा के इंतजाम खुद करने होंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी लड़कियों और उनके अभिभावकों की है।
विज्ञापन
इसके अलावा लड़कियों को शाम आठ बजे तक हास्टल में लौट आना चाहिए। शाह के इस बयान पर एतराज जताते हुए जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि लड़कियों को सुरक्षा देना निश्चित रूप से राज्य सरकार का काम है। इसे किसी और के ऊपर नहीं छोड़ा जा सकता।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतीलाल भूरिया ने मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि इसके लिए राज्य सरकार जवाबदेह है और इससे वह बच नहीं सकती। राज्य में माफिया और गुंडे लड़कियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है।
