{"_id":"5f3d967a50bbcf753377ae95","slug":"gotmar-fair-held-despite-while-corona-ban-80-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रतिबंध के बावजूद हुआ गोटमार मेला, 80 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रतिबंध के बावजूद हुआ गोटमार मेला, 80 लोग हुए घायल
Thu, 20 Aug 2020 02:45 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chhindwara stone pelting festival
- फोटो : ANI
कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के बावजूद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आयोजित हुए गोटार मेला में बुधवार को 80 लोग घायल हुए और एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। गोटमार मेले में दो गांवों के लोगों के बीच लड़ाई होती है और एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। यह एक वार्षिक आयोजन है जो पानधूरना इलाके में संपन्न होता है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन कर आयोजन कराया गया। 80 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले शांति समिति की बैठक में तय हुआ था कि दोनों गांवों से पांच पांच सदस्य मां चंडिका मंदिर में परंपरागत झंडा चढ़ाएंगे और मेले का आयोजन इस बार नहीं होगा। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने नियमों को नहीं माना। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
