{"_id":"636a00815461d44c0c6447fc","slug":"gold-mine-in-mp-gold-mine-found-in-singrauli-the-state-government-started-the-process-of-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Mine in MP: काले हीरे के बाद सिंगरौली की धरती ने उगला सोना, नीलामी की प्रक्रिया हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gold Mine in MP: काले हीरे के बाद सिंगरौली की धरती ने उगला सोना, नीलामी की प्रक्रिया हुई शुरू
Tue, 08 Nov 2022 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:38 PM IST
सार
Gold Mine in MP: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरहर पहाड़ी पर सोने की खदान मिली है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की सर्वे रिपोर्ट के बाद अब राज्य सरकार इस खदान की नीलामी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में खनिजों के भंडार हैं। पूरे देश में हीरा भी इसी राज्य में मिलता है। अब मध्यप्रदेश के सिंगरौली में खनिज विभाग के विशेषज्ञों ने गुरहर पहाड़ी पर सोने की खदान खोजी है। विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही मध्यप्रदेश पन्ना के हीरे ही नहीं बल्कि सिंगरौली के सोने की वजह से भी पहचाना जाएगा। GSI की रिपोर्ट ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। सामान्य तौर इस पथरीले इलाके में बीते दो वर्षों से सोना खोजा जा रहा है। इसमें भारत सरकार के भू-विज्ञानियों की मदद भी ली गई।
एक टन पत्थर में मिलेगा इतना सोना
सिंगरौली जिले में जमीन के अंदर 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क मौजूद है। विशेषज्ञों के मुताबिक सिंगरौली की गुरहर पहाड़ी पर मिली सोने की खदान से एक टन पत्थर निकालने पर उसमें 1.03 ग्राम सोना मिलेगा। यह खदान कुल 149.30 हैक्टेयर में फेली है। भू विशेषज्ञों से मिली हरी झंडी के बाद अब प्रदेश सरकार इसकी नीलामी के कार्य में जुट गई है। खनिज विभाग के अफसर इसकी तैयारी कर रहे हैं।
20 साल से चल रही है सोने की खोज
मध्यप्रदेश में सोने की खोज 20 साल से यानी 2002 से चल रही है। GSI ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। सिंगरौली के अलावा मध्यप्रदेश के कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया में भी सोने की खोज की जा रही है।