{"_id":"228a697ede604fc13485430c5c1fd5bd","slug":"gold-found-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां की जमीन उगल रही है सोने के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां की जमीन उगल रही है सोने के सिक्के
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Mar 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी के आगर में एक खेल का मैदान उगल रहा है सोना। लोग फावडा-खुरपी लेकर सोना खोज रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये मैदान लाखों का सोना उगल चुका है।
विज्ञापन
हवेलियों और खहंडरों में खजाना दवे होने की बात तो आप सबने सुनी होगी लेकिन खाली जमीन से सोना निकलते पहली बार दिख रहा है।
खबर के मुताबिक जमीन को खेल का मैदान बनाने के लिए समतल किया जा रहा था कि अचानक वहां से सोने के सिक्के निकलने लगे। खबर इलाके में फैली तो लोग जमा होने लगे।
विज्ञापन
जिसे देखो वही खुदाई करने लगा। बड़े से लेकर बच्चे तक सभी खुदाई में लग गए। खबर पुलिस तक पहुंची तो वह भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख ग्रामीण भाग गए।
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर ये सोने के सिक्के यहां से क्यों और कैसे निकल रहे हैं।
