{"_id":"74ace8451d9b98b7b7628515d7effaf4","slug":"giving-bharat-ratna-to-tendulkar-was-big-mistake-uma-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को भारत रत्न पर क्या बोलीं उमा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन को भारत रत्न पर क्या बोलीं उमा?
अमर उजाला, इंदौर
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि सचित तेंदुलकर को भारत रत्न देना बड़ी भूल है। उन्होंने कहा कि जो क्रिकेटर आईपीएल की नीलामी में हिस्सा लेते हैं, उनको भारत रत्न सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उमा भारती ने कहा, ‘सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित करना एक बड़ी भूल है।’ उन्होंने कहा कि जो क्रिकेटर आईपीएल की नीलामी में खुद को 4-5 करोड़ रुपये में बेचता हो उसे भारत रत्न कैसे दिया जा सकता है?
विज्ञापन
हालांकि पार्टी की फायर ब्रांड नेता ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर सचिन के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खेल पसंद है और बतौर केंद्रीय खेल मंत्री अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए कई पूर्व क्रिकेटरों की सिफारिश भी की।
विज्ञापन
