फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girls were given injections to stop periods every month in gwalior disabled ashram

दिव्यांग आश्रम रेपकांड: लड़कियों को हर महीने लगाया जाता था पीरियड रोकने वाला इंजेक्शन

Sun, 23 Sep 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Sun, 23 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Girls were given injections to stop periods every month in gwalior disabled ashram
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित दिव्यांग आश्रम में मूक बधिर युवती के साथ हुए रेप मामले की अब परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। इस आश्रम में कई मूक बधिर लड़कियां रहती हैं। बताया जा रहा है कि लड़कियों को हर महीने पीरियड रोकने वाला इंजेक्शन लगाया जाता था। इतना ही नहीं, उन्हें खाने के बाद नींद की दवा भी दी जाती थी। 
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम काउंसलर के साथ आश्रम पहुंची थी, जहां ये चौंकाने वाले खुलासे हुए। छानबीन के दौरान विभाग की टीम को आश्रम से गर्भनिरोधक इंजेक्शन और गोलियां बरामद हुई हैं। खुलासे के मुताबिक, अगर कोई लड़की नींद की गोली खाने से इनकार करती थी तो उसे खाने में मिलाकर दवाई दी जाती थी। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार शाम महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पुलिस को ये शिकायत मिली थी कि स्नेहालय ट्रस्ट द्वारा संचालित आश्रम में एक मूक-बधिर युवती के साथ रेप की वारदात हुई है, जिससे युवती गर्भवती भी हो गई थी और उसके बाद उसका गर्भपात भी कराया गया था और भ्रूण को आश्रम परिसर में ही जला दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने स्नेहालय आश्रम के संचालक डॉ. वीके शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. भावना शर्मा सहित 9 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर किया था, जिसके बाद बीके शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. भावना शर्मा, मैनेजर जेपी शर्मा, डॉ. विकास साहू, सुपरवाइजर रवि वाल्मीकि, कंपाउडर गिर्राज बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया था। 


इस मामले में डॉ. पुष्पा मिश्रा, काम करने वाली बाई प्रभा यादव और प्रमुख आरोपी साहब सिंह गुर्जर चौकीदार अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले की भी बारीकी से जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह के पुराने मामले भी दबाए तो नहीं गए हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed