फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   girl physically harassed for job in madhya pradesh

नौकरी का झांसा दे करता रहा शारीरिक शोषण

Sat, 29 Dec 2012 11:54 AM IST
बालाघाट/इंटरनेट डेस्क
बालाघाट/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Dec 2012 11:54 AM IST
विज्ञापन
girl physically harassed for job in madhya pradesh

नौकरी के नाम पर युवाओं को कई बार झांसा देने के मामले सामने आये हैं। इस बार मध्य प्रदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक छात्रा के साथ शारीरिक शोषण किया गया। इसमें शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामला बालाघाट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी. दूर स्थित परसवाड़ा गांव का है और छात्रा भोरवाही निवासी है। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर इस मामले में गिरीश अवधिया के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्रा बीते एक नवंबर से परसवाडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। इसी दौरान छात्रा की आरोपी से जान-पहचान हुई। तब आरोपी ने छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी ने छात्रा को धमकाते हुए उससे बलात्कार की कोशिश की। परेशान होकर छात्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। यह भी बताया जा रहा है कि जिस जगह छात्रा के साथ बलात्कार हुआ वह एक राजनेता का अस्थायी कार्यालय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed