फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girl committed suicide after cyber fraud

साइबर क्राइम: ऑनलाइन ठगों ने युवती को बनाया अपना शिकार, तनाव में आकर 6वीं मंजिल से कूदी, मौत

Sun, 03 Oct 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 03 Oct 2021 02:49 AM IST
सार

युवती ने मरने से पहले भाई और पिता को मोबाइल पर मैसेज भी किया था, जिसमें लिखा था कि आपके आपके लिए रकम छोटी हो सकती है, लेकिन मेरे लिए यह बड़ी रकम है।

विज्ञापन
Girl committed suicide after cyber fraud
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों में कोई भावना तो होती नहीं, कोई आम आदमी कैसे-कैसे पैसे जुटाता है इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता बस उनको पैसे से मतलब है। एक मामला भोपाल के कोलार में सिंगापुर सिटी से आया है यहां एक साइबर ठग का शिकार हुई युवती ने  6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच में पाया कि युवती की मां ने उसकी शादी के लिए पैसे जोड़ कर रखे थे। पैसों को युवती ने एक ऑनलाइन कंपनी में निवेश कर दिया था। कंपनी से काफी दिनों तक पैसा कोई वापस नहीं आया, इसके बाद युवती तनाव में रहने लगी फिर उसने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


मरने से पहले युवती ने भाई और पिता को मोबाइल पर मैसेज भी किया था, जिसमें लिखा था कि आपके आपके लिए रकम छोटी हो सकती है, लेकिन मेरे लिए यह बड़ी रकम है। हालांकि पुलिस के पास अभी ये मैसेज नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि सिंगापुर सिटी कैंपस निवासी अदिति रघुवंशी (26) पिता प्रदीप रघुवंशी ने एमएड किया था। वह बच्चों को घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। रोजाना की तरह वह शनिवार सुबह वह छह मंजिला बिल्डिंग की छत पर वह घूमने गई थी।

जब अदिति काफी देर तक जब नहीं आई, तो भाई विवेक ने उसे तलाशना शुरू किया। इसी बीच, कैंपस के एक व्यक्ति ने बताया कि एक युवती खून से लथपथ नीचे पड़ी है। जाकर देखा तो वह अदिति थी। उसे तत्काल जेके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


टीआई ने बताया कि अदिति का परिवार चौथी मंजिला पर रह रहा है। चौथी मंजिल से वह कहीं से बाहर कूदने या गिरने की जगह नहीं है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed