{"_id":"e28c3166-c78e-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"girl-commit-suicide-due-to-failure-in-12th-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पापा मुझे माफ कर देना...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पापा मुझे माफ कर देना...'
भोपाल
Updated Tue, 28 May 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में बारहवीं की एक छात्रा ने सोमवार को वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा 12वीं की परीक्षा में फेल होने से दुखी थी।
विज्ञापन
छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंत्रालय में हुई इस घटना से सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई है।
जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता तुलसीनगर निवासी सालिगराम स्वामी पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के स्टाफ में हैं।
सालिगराम स्वामी की 19 वर्षीय बेटी निकिता स्वामी बारहवीं की छात्रा थी। सोमवार सुबह 12वीं के परिणाम घोषित हुए। वह सुबह पिता के साथ इंटरनेट पर रिजल्ट देखने मंत्रालय गई।
विज्ञापन
उसने पांचवीं मंजिल पर एक कमरे में इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। वह परीक्षा में फेल हो गई थी।
परिणाम जानकर वह बहुत तनाव में आ गई। वह मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर पिता से नजरें चुराकर कमरे से बाहर आ गई।
छात्रा गैलरी में कुछ दूर पहुंची और करीब 3 फीट ऊंची दीवार के सहारे नीचे झांकने लगी। फिर उसने गैलरी के किनारे एक कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर नीचे कूद गई।
छात्रा मंत्रालय परिसर में बने फव्वारे के किनारे पर गमलों के ऊपर गिरी। उसे एंबुलेंस से नर्मदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निकिता कूदने के पहले फूट-फूटकर रो रही थी। वह कह रही थी कि पापा मुझे माफ कर देना, मैं आपकी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।
