{"_id":"56fe7eae4f1c1be526f00105","slug":"girl-commit-suicide-after-team-india-lose-match-in-t-20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की हार से दुखी लड़की ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया की हार से दुखी लड़की ने लगाई फांसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को टी 20 वर्ल्ड कप में भारत वेस्टइंडीज सेमिफाइनल मैच के दौरान टीम इंडिया के हार जाने से मध्य प्रदेश स्थित ग्वालियर की एक लड़की इतनी व्यथित हो गई कि उसने फांसी लगा ली। ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र में रहने वाली इंजनीयरिंग की छात्रा सुरभि कम्ठान ने टीम इंडिया के मैच हार जाने पर घर में ही दुपट्टे से फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित मैच भारत वेस्टइंडीज के हाथों 7 विकेट से हार गया था। इस मामले में बताया जा रहा है कि सुरभि भारत की हार से दुखी थी। इतना ही नहीं जब मैच चल रहा था उसी दौरान उसने घर वालों से कहा था कि अगर टीम इंडिया जीत जाएगी तो वो 100 रुपए का प्रसाद भी चढ़ाएगी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर वालों के साथ मैच देख रही सुरभि टीम इंडिया की हार के बाद अपने कमरे में गई और उसने वहां फांसी लगा ली। सुरभि के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल है।
विज्ञापन
