फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ghost Fair Ghost fair is held in Betul for 400 years

Ghost Fair: 400 साल से जारी है बैतूल के इस गांव में भूत मेला, यहां पहुंचते ही दूर हो जाती है 'प्रेत बाधा'

Sun, 08 Jan 2023 04:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 08 Jan 2023 04:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मलाजपुर गांव में एक अनोखे मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में इंसानों के भूत भी आते हैं। इसलिए इस मेले को भूतों का मेला भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Ghost Fair Ghost fair is held in Betul for 400 years
महिला की प्रेत बाधा दूर करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल जिले के मलाजपुर में प्रसिद्ध दरबार गुरु साहब बाबा संत देव की समाधि स्थल पर पौष पूर्णिमा पर निशान चढ़ाकर विधिवत पूजन अर्चन कर मेले शुभारंभ किया जाता है। इस साल आयोजित हुए मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहूंचे, जिसमें मध्यप्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ ही राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले 400 साल से अधिक समय से चिचोली तहसील मुख्यालय से सात किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मलाजपुर में हर साल पूरी श्रद्धा, धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक भाव के चलते पौष पूर्णिमा पर गुरु साहब बाबा के समाधि स्थल पर श्रद्धालु माथा टेक कर अपनी मन्नत मांगते हैं। गुरु साहब बाबा का दरबार पवित्र धार्मिक स्थल है, जो कि ग्राम मलाजपुर में स्थित है। यहाँ विगत 400 से अधिक साल से पौष पूर्णिमा पर यह मेला लगता है।

विज्ञापन

Ghost Fair Ghost fair is held in Betul for 400 years
भूतों का मेला - फोटो : अमर उजाला

देश भर से लोग आते हैं मेले में...
मेले में देश भर से लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचते हैं। मान्यता है कि गुरु साहब समाधि स्थल पर प्रेत बाधा से ग्रसित व्यक्ति को ले जाकर समाधि स्थल की परिक्रमा कराने पर वह प्रेत बाधा से मुक्त हो जाता है। सदियों से यह चमत्कार लोग अपने सामने देखते आ रहे हैं। 

दुनिया भर में प्रसिद्ध मेला...
गुरुसाहब दरबार में भूतों का मेला लगता है, जो कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां भगत झाड़ू से मार-मारकर लोगों को प्रेत बाधा से मुक्त करते हैं। ऐसी मान्यता है कि बाबा की समाधि पर आते ही प्रेत बाधा से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए यहां दूर-दूर से और देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचते हैं और अपनी मन्नत पूरी होने पर तुला दान करते हैं। यह मेला लगभग एक महीने चलता है और बसंत पंचमी पर इसका समापन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed