फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gherao of RTO in Ujjain: Congress leader said - there is a problem of running the house in front of the auto drivers, then the RTO said - taking action on the orders of the court...

उज्जैन में आरटीओ का घेराव: कांग्रेस नेत्री ने कहा- ऑटो चालकों के सामने घर चलाने का संकट है तो आरटीओ बोले- कोर्ट के आदेश पर कर रहे कार्रवाई...

Mon, 20 Dec 2021 05:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 05:02 PM IST
सार

आरटीओ द्वारा ऑटो चालकों पर की जा रही कार्रवाई के मामले में सोमवार को विरोध के स्वर उठे। कांग्रेस नेता नूरी खान ऑटो चालकों के साथ आरटीओ पहुंची और घेराव किया। खान ने ऑटो चालकों की मांगों को आरटीओ के समक्ष रखा जिस पर कुछ बातों पर सहमति बनी। 

विज्ञापन
Gherao of RTO in Ujjain: Congress leader said - there is a problem of running the house in front of the auto drivers, then the RTO said - taking action on the orders of the court...
आरटीओ का घेराव करने पहुंचीं नूरी खान और ऑटो चालक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिवहन विभाग द्वारा ऑटो चालकों पर की जा रही कार्रवाई के मामले में सोमवार को विरोध के स्वर उठे। कांग्रेस नेता नूरी खान ऑटो चालकों के साथ आरटीओ पहुंची और घेराव किया। खान ने ऑटो चालकों की मांगों को आरटीओ के समक्ष रखा जिस पर सहमति बनी। इस दौरान शुरुआत में गहमागहमी भी हुई। पुलिस बल बुलाना पड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल आरटीओ द्वारा बिना परमिट के चल रहे ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे ऑटो चालक नाराज हैं। वे कार्रवाई को गलत बता रहे हैं जबकि आरटीओ का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्रदेश के सभी शहरों में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को बात थोड़ी बढ़ गई। ऑटो चालकों ने कांग्रेस नेत्री नूरी खान को वस्तुस्थिति बताई। जिसके बाद नूरी खान के साथ करीब सौ ऑटो चालक आरटीओ पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी हुई। भीड़ और हंगामे की आशंका देख माधव नगर थाने से पुलिस बल भी पहुंचा। शुरुआत में नूरी खान ने आक्रामक तेवर अपनाए और आरटीओ से कहा कि आपके द्वारा गलत कार्रवाई की जा रही है। ऑटो चालक परेशान हो रहे हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस पर आरटीओ ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई कर रहे हैं। आप कोर्ट के खिलाफ ऑटो चालकों को भड़का रहीं हैं। इतना सुनने के बाद नूरी खान के रूख में नरमी आई और उन्होंने निवेदनात्मक लहजे में ऑटो चालकों की मांगे आरटीओ के सामने रखी। मांगों के दौरान यह तय हुआ कि आरटीओ द्वारा कैम्प बढ़ाए जाएंगे  ताकि ऑटो चालकों को जल्द से जल्द परमिट मिल सकें। परमिट के लिए दलालों के पास नहीं जाएं ताकि चालकों का काम केवल सरकारी शुल्क में ही हो जाए तथा परमिट के लिए जितनी फीस लगती हो उतनी ही लगे। कांग्रेस नेत्री खान ने कहा कि वैध ऑटो चलाना हमारी जिम्मेदारी है इसमें हम आरटीओ का पूरा सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed