{"_id":"db359d80-9386-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-after-kidnapping-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का अपहरण कर बलात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का अपहरण कर बलात्कार
शिवपुरी/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक विवाहित महिला के अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले झाडेल गांव की है। यहां के रामस्वरूप और भूरा नाम के दो व्यक्तियों ने एक 19 वर्षीय विवाहित महिला का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
