{"_id":"63a6deea3e58297af6190349","slug":"fourlane-national-highway-to-be-built-in-burhanpur-with-784-35-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: भारतमाला परियोजना लेकर आएगी बुरहानपुर में फोरलेन की सौगात, 784.35 करोड़ से बनेगा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: भारतमाला परियोजना लेकर आएगी बुरहानपुर में फोरलेन की सौगात, 784.35 करोड़ से बनेगा हाईवे
Sat, 24 Dec 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:44 PM IST
सार
खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि बुरहानपुर जिले से बनने वाले इस नेशनल हाईवे से जिले की तरक्की के साथ ही केला और कपड़ा उद्योग को गति मिलेगी।
विज्ञापन
बुरहानपुर में बनने वाले हाईवे की जानकारी देते पाटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 784 करोड़ रुपये से फोरलेन नेशनल हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। ये सौगात केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार बुरहानपुर जिले से गुजरने वाले इंदौर-इच्छापुर हाईवे को महाराष्ट्र से जोड़ते हुए नेशनल हाईवे तैयार कर रही है।
बता दें कि इस हाईवे की मांग खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की थी। गडकरी ने बुरहानपुर जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे NH 753L इच्छापुर बाईपास से मुक्ताईनगर खंड मार्ग के चार लेन के निर्माण को भारतमाला परियोजना के तहत HAM पर 784.35 करोड़ रुपये के लागत के साथ स्वीकृत करने घोषणा की है। शनिवार को सांसद पाटिल बुरहानपुर पहुंचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे देशवासियों को आवागमन में आसानी होगी। साथ ही बुरहानपुर जिले से बनने वाले इस नेशनल हाईवे से जिले की तरक्की के साथ ही केला और कपड़ा उद्योग को गति मिलेगी।