फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   four persons locked SP Sunil Rajore inside and robbed the house for one hour

बेखौफ बदमाश: इंदौर में एसपी को ही घर में बंधक बनाकर की लूटपाट

Mon, 04 Jun 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Mon, 04 Jun 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
four persons locked SP Sunil Rajore inside and robbed the house for one hour
arrest

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां चार लोगों ने सरकारी क्वार्टर में घुसकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील राजोरे को शनिवार शाम उनके ही घर में बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। एसपी रेडियो ने बताया कि रात के करीब दो बजे दो बदमाश उनके घर में खिड़की की जाली काटी और फिर घर के दरवाजे की कुंडी खोल दी। पुलिस अधिकारियों के आने से पहले बदमाश एक घंटे तक घर में ही रहे और चोरी की।

विज्ञापन


भागने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी की 70 वर्षीय मां बेबी राजोरे, 37 साल की बहन संगीता नेके, 15 साल की भतीजी आयुषी नेके और उनका छोटा भाई घटना के समय घर पर मौजूद थे। एसपी ने बताया कि बदमाश पहले उनकी मां के कमरे में घुसे और फिर उनके कमरे में आए और उनके पर्स को चुरा लिया जिसमें डेबिट कार्ड सहित कुछ पैसे रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने हुक पर टंगी पैंट्स को चेक किया और उन्हें हॉल में फेंक दिया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा, 'उन्होंने मेरे कमरे का दरवाजा बंद किया और हॉल में चले गए जहां मेरी बहन संगीता और मां सो रही थीं। मेरी बहन ने उनकी परछाई देखी और मुझे बुलाने की कोशिश की। मेरी मां ने आपातकालीन घंटी का इस्तेमाल करके मुझे अलर्ट किया।' उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही उन्होंने मदद के लिए अपनी मां तक पहुंचने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को फोन करके कमरे का दरवाजा बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बदमाशों में से दो घर के अंदर घुस आए और दो बाहर रहकर चौकीदारी कर रहे थे। एसपी ने कहा, हालांकि मैं घर के अंदर मौजूद आरोपियों को नहीं देख पाया। लेकिन घर के बाहर मौजूद एक आरोपी को मैंने खिड़की के जरिए देखा था। एसपी ने कंट्रोल रुम को इसकी जानकारी दी और मदद मांगी। पुलिस अधिकारी 20 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचे और घर को घेर लिया। तीन बदमाश पुलिस के आने पर मौके से फरार होने में कामयाब रहे जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाशों ने घर के अंदर कीमती सामान को ढूंढने की काफी कोशिश कीं लेकिन ढूंढ नहीं पाए। बदमाशों ने चोरी से पहले सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed