फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four people died and two injured in wall collapse due to refrigerator compressor blast

ग्वालियर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से जबरदस्त ब्लास्ट, दीवार गिरने से चार की मौत

Sat, 29 Sep 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Sat, 29 Sep 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Four people died and two injured in wall collapse due to refrigerator compressor blast
दीवार गिरी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से एक मकान की दीवार गिर गई है। इस घटना में चार लोगों की मौत जबकि दो घायल हो गए हैं। यह घटना ग्वालियर के दर्पण कलोनी में घटित हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात की है जब सभी लोग सोए हुए थे। मृतकों की पहचान अनंतराम, उनकी पत्नी उमा और बेटियों खुशी और कशिश के तौर पर हुई है। परिहार के घर में घटना के समय 9 लोग सो रहे थे। अनंतराम एक निजी कॉलेज में कुक का काम करता है।

विज्ञापन


 पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और किसी तरह सुबह के 3 बजे 5 लोगों को बचाया गया। जिसमें अनंतराम का बेटा भी शामिल है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि परिहार का घर चंद मिनटों में मलबे में तब्दील हो गया। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि पड़ोसी के घर में फटे कंप्रेसर की वजह से यह हादसा हुआ है। जिस घर का फ्रिज फटा था वह सभी सुरक्षित हैं। फ्रिज के इंजीनियरों को बुलाया गया है ताकि वह धमाके की असली वजह बता सकें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पड़ोस की दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रखे फ्रिज में धमाका हुआ था। कंप्रेसर फटने की वजह की जांच की जा रही है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed